बुधवार, 16 अक्तूबर 2013

एक रूप रुपहला तारा

Moon images: The moon's halo









एक रूप रुपहला तारा 

जैसे थाली भर पारा
या परी भुलक्कड भूली 
अपना सिंगार पिटारा 

एक झिलमिल सा आईना

टीका है जडा नगीना
नीले सरुवर में मानो
एक श्वेत कमल रसभीना

नभ की दीवार घडी है

बिन्दी जो रतन जडी है
खालो ,है बर्फ का गोला
खेलो वह बॅाल पडी है 

यह चाँदी का सिक्का है 

या ताश तुरुप इक्का है
कुरमुर पापड चावल का
या आलू का टिक्का है

क्या साइज है इडली का !

या प्याला भरा दही का 
मीठा लड्डू मावा का ?
या घेवर फीका-फीका ?

रबडी का भरा कटोरा 

बिखरा मिसरी का बोरा 
माँ धरती नीली-नीली 
पर मामा गोरा-गोरा ।
--------------------
चित्र-गूगल से साभार  

9 टिप्‍पणियां:

  1. वाह, चाँद की इडली से उपमा, पहली बार सुनी।

    जवाब देंहटाएं
  2. वाह बहुत सारी और अनुपम उपमाएं चंदा मामा के लिए

    जवाब देंहटाएं
  3. माँ धरती नीली-नीली
    पर मामा गोरा-गोरा ।
    वाह !!! अनुपम भाव संयोजन ...

    जवाब देंहटाएं
  4. दीदी! कमाल है!! गुलज़ार साहब ने चाँद को अनगिनत रूप में दिखाया है.. अलग अलग नज्मों में.. फेसबुक पर बहुत से बच्चों ने भी बहुत से बिम्ब प्रस्तुत किये हैं इस चाँद के.. खुद मैंने भी कई बार कोशिश की है कुछ कहने की, इस चाँद के बारे में.. लेकिन एक कविता में, वो भी शिशु गीत की विधा में चाँद के इतने रूप.. मज़ा आ गया! और सबसे अच्छी बात जो मुझे लगी वो ये कि आखिर में आपने सारे रूपों से अलग बच्चों के चन्दामामा के दर्शन करा दिए!!
    मज़ा आ गया!!

    जवाब देंहटाएं
  5. girja ji dil se aabhari hoon aapki ,aapka sneh hi hai jo aap mujhe smriti me sanjoye rahi ,beech me kafi lambe samya ka antraal bana raha ,aapki rachna sarahniye hai ,

    जवाब देंहटाएं
  6. girja ji dil se aabhari hoon aapki ,aapka sneh hi hai jo aap mujhe smriti me sanjoye rahi ,beech me kafi lambe samya ka antraal bana raha ,aapki rachna sarahniye hai ,

    जवाब देंहटाएं
  7. बहुत सुंदर .बहुत अच्छा लिखा है शुभकामनायें .....!!

    जवाब देंहटाएं
  8. मेरी साल भर की बेटी घूमने के दौरान केवल इशारा कर देती है चंदा की ओर, जब वो बड़ी होगी उसे यह कविता पढ़ाऊँगा। सुंदर बिंबों से सजे चंदा मामा कविता में ऐसे लग रहे हैं जैसे फैंसी ड्रेस कांपिटिशन में हिस्सा लेने पहुँच गये हों। सुंदर कविता, आभार

    जवाब देंहटाएं
  9. चंदा मामा इतने सुन्दर भी हो सकते हैं, ... वाह।

    जवाब देंहटाएं